Global Investors Summit 2023 : आसन वेटलैंड की सैर करेंगे अतिथि, बर्ड वॉचिंग का भी उठाएंगे लुत्फ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए खासी तैयारियां की गई हैं। मेहमानों को पहाड़ी खाना परोसा जाएगा। इसके साथ ही मेहमान देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व की भी सैर करेंगे।

ADVERTISEMENTS

आसन वेटलैंड की सैर करेंगे अतिथि
इन्वेस्टर समिट में शिरकत करने के बाद अतिथियों को देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व एवं उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड की सैर कराई जाएगी। यहां पर मेहमान प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठ पाएंगे। इन दिनों आसन वेटलैंड में दुनियाभर से प्रवासी पक्षी आए हुए हैं। मेहमानों को इनका दीदार भी कराया जाएगा।

मेहमानों को परोसा जाएगा पहाड़ी खाना
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने वाले मेहमान पहाड़ी व्यंजन का स्वाद चखेंगे। पर्यटन विभाग के माध्यम से जीएमवीएन के रिसॉर्ट सेंटर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने वाले अतिथियों को पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी की जा रही है। मेहमानों को उत्तराखंड के प्रसिद्ध पहाड़ी पकवान परोसे जाएंगे।

बोटिंग का भी लुत्फ उठाएंगे मेहमान
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आने वाले अतिथि आसन वेटलैंड में बोटिंग का भी मजा ले सकेंगे। अतिथियों के लिए बोटिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। बर्ड वाचिंग के लिए दूरबीन के इंतजाम भी किए गए हैं। बता दें कि बोटिंग करते हुए पक्षियों को निहारना बेहद ही आनंददायी लगता है।

ADVERTISEMENTS