आप कार्यकर्ता मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत आम जन को अवगत कराते हुए देगी मुक्त टिकट-कबड़वाल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहां पर आज कालाढूंगी विधानसभा में अरविन्द केजरीवाल की तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थ यात्रा से संबंधित जानकारी आम जनता को दिए जाने हेतू कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा से किया गया हनुमान मंदिर के पुजारी जी को प्रतीकात्मक यात्रा टिकट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्थानीय जनता से संवाद भी किया।

ADVERTISEMENTS

जिलाध्यक्ष कबड़वाल ने कहा कि प्रतिदिन कालाढूंगी विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ता मुफ्त तीर्थ यात्रा की योजना से आम जन से अवगत कराते हुए मुफ्त टिकट वितरण करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा, ब्लाक अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, संगठन मंत्री मनोज नेगी, त्रिलोचन जोशी, पवन पांडे, वीरेंद्र बिष्ट, दीवानी राम आर्या, गुलाब सिंह मेहरा, अंकित राना, तनुजा, रेखा बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS