कांग्रेस ने भाजपा को दिया करारा झटका,बीजेपी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में दलबदल होना शुरू हो गया है जिसकी वजह से कई राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं तो कुछ राजनीतिक दल के कुनबे के लोग उनसे ही दूर होते जा रहे हैं लेकिन दलबदल का तो सिलसिला चलता रहता है पर इस बीच कांग्रेस के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कांग्रेस ने आज भाजपा को करारा झटका दिया है जानकारी के अनुसार बता दे कि आज भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।इसकी जानकारी खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

ADVERTISEMENTS

हरीश रावत ने फेसबुक वॉल पर लिखा कि कांग्रेस भवन देहरादून में भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें हरिद्वार के भाजपा नेता/पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी, पूर्व प्रधान छोरी पाल, कांगड़ी के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, प्रधान भानु जी, लाडपुर के प्रधान सुनील पाल, टीकम पाल, श्याम सिंह पाल, सुनील पाल, मामचंद्र, पवन राणा, सोहन सिंह राठी जी, शौकीन सिंह जी, टेक चंद्र सैनी, विमल सैनी, गजेंद्र सिंह, विकास रावत, ऋषिपाल राणा, भगवत नेगी, पवन सिंह पंवार, जयेश प्रधान, पप्पू जी आदि लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, आप सबका कांग्रेस परिवार में हृदय की गहराई से बहुत-बहुत स्वागत है। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, अनुपमा रावत जी, सुशील राठी जी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS