घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश,  तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

जींद,।जींद शहर की भटनागर कालोनी में महिला थाना पुलिस ने छापेमारी करके देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मकान मालकिन सहित तीन महिलाओं व एक दलाल को मौके से पकड़ा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Ad
Ad

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भटनागर कालोनी निवासी मूर्ति अपने घर में देह व्यापार का धंधा करवाती है। इसके चलते आसपास के लोग भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी उसके मकान पर महिलाओं को लाया हुआ है। इस पर छापामार टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर महिला के मकान के पास भेजा गया। जहां पर एक व्यक्ति मिला, जो फर्जी ग्राहक को महिला के घर में ले गया। जहां पर दो अन्य और महिलाएं मौजूद थी।

पिछले डेढ़ साल से चल रहा था धंधा

रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम मकान में घुस गई और मकान मालकिन के साथ साथ देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो महिलाओं व दलाली कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह देह व्यापार का धंधा पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। आवारा किस्म के लोगों की आवाजाही के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने पकड़ी गई मकान मालकिन मूर्ति, दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

घर में ही चल रहा था धंधा

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला घर में देह व्यापार का धंधा चलाए हुए थी। छापेमारी कर मकान मालकिन तथा देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो अन्य महिलाओं तथा दलाली करने वाले व्यक्ति को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस धंधे में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पता लगाने के लिए आरोपितों से पूछताछ जारी है।