हल्द्वानी-मुखानी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार, छह घंटे में पुलिस ने दबोचा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आरोपी शहर के चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य बताए गए, एसएसपी ने कहा- बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को घटना की शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपी शहर के चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार देर रात मुखानी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने नाबालिग को डराया-धमकाया और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने स्वयं मामले की निगरानी की।

एसएसपी ने कहा कि नाबालिगों और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS