एक और सरकारी छुट्टी की घोषणा, 20 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल और कार्यालय, लेकिन इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
local holiday announced in raipur for november 20
देश की सफलता की कहानियों पर काम करें: दिवाली मिलन कार्यक्रम…

त्योहारी सीजन के बीच स्कूली बच्चों के लिए मानों छुट्टियों की भरमार लग गई हो। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज समेत गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार के साथ…

ADVERTISEMENTS

रायपुर : त्योहारी सीजन के बीच स्कूली बच्चों के लिए मानों छुट्टियों की भरमार लग गई हो। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज समेत गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार के साथ हाल ही बच्चों ने 6 छुट्टियों का आनंद लिया है। इसी बीच रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर रायपुर जिला प्रशासन ने यह छुट्टी की है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस छुट्टी का लाभ जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने खास दिशा निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्ट्रेट से जारी आदेश के अनुसार, देवउठनी एकादशी की छुट्टी का लाभ केवल रायपुर जिले के निर्धारित क्षेत्रों में ही प्रभावी रहेगा। रायपुर शहर और नवा रायपुर के अटल नगर को इस स्थानीय छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। इन दोनों क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सारे जिले में स्थित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसमें आरंग, अभनपुर और तिल्दा सहित जिले के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS