#bjpभाजपा को झटका पूर्व विद्यायक एवं राज्य मंत्री ने छोड़ी पार्टी

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी skt. com

Ad
Ad

उत्तरकाशी से दो बार के विधायक रहे पूर्व राज्यमंत्री ज्ञानचंद ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि राष्ट्रीय दल कभी भी उत्तराखंड के हितैषी नहीं हो सकते।

मंगलवार को प्रेस क्लब में दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने उनको सदस्यता दिलाई। उनके साथ गुजराड़ा के प्रधान वीर बहादुर क्षेत्र सुराज सेवा दल में शामिल हुए। सभी का फूलमालाओं हुआ। पूर्व राज्यमंत्री ज्ञानचंद ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जिस उद्देश्य से हुआ है, उस पर राष्ट्रीय दलों ने पानी फेर दिया है।

भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है। राजनीतिक दलों में सत्ता और शक्ति प्राप्त करने का खेल खेला जा रहा है। क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों की धन बल की चकाचौंध में अपनी आहुति दे बैठे हैं। कहा कि सुराज सेवा दल वास्तव में राज्य में राजनैतिक चेतना, विकास, आम आदमी को अधिकार, सम्मान दिलाने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, इसलिए उन्होंने ऐसे दल से जुड़ना उचित समझा है।

दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि दल लगातार भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ने का काम कर रहा है, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, जब भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे नहीं चले जाते हैं। उन्होंने दल में शामिल पूर्व राज्यमंत्री के साथ ही सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, अजय मौर्य, अतीश मिश्रा, इंतजार ललित श्रीवास्तव, हिमांश धामी, आशीष दीक्षित, विजेंद्र रावत कांबोज, बसंत कौशिक, पंकज वर्मा, सूरज ममगाईं, आशीष, अमन, अमित आदि मौजूद