अगर आप लोग भी खाते हैं मैगी तो पढ़े ये खबर ! रात को मैगी खाकर सोये……….
पूरा परिवार खत्म, रात को मैगी खाकर सोये, सुबह उठे ही नहीं, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार रात में खाना खाने के बाद सो गया था, लेकिन सुबह कोई नहीं उठा। जब लोगों ने जांच की तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
रात में खाई था मैगी, सुबह नहीं उठे पांचों:
यह मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्रीगोपाल गांव का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि परिवार ने रात करीब 10 बजे मैगी खाई थी और इसके बाद सोने चला गया।
सुबह काफी देर तक परिवार के किसी सदस्य के नहीं उठने पर लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने जाकर देखा तो पति-पत्नी और तीनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल:
मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटे लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।
जहर खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस:
प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मौके पर पहुंचे विधायक और पुलिस अधिकारी:
घटना की गंभीरता को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीपी जेवर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन या कोई अन्य कारण था। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पांचों मौतों के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


