बड़ी खबर-चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी सस्पेंड, हो सकती है पूछताछ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


शासन ने UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी को देर रात सस्पेंड कर दिया है। माना जा रहा है उनपर जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल UKSSSC पेपर लीक मामले में लगातार जारी जांच के बीच आयोग के अफसरों की लापरवाही सामने आ रही थी। आयोग के सचिव और चेयरमैन स्तर से लापरवाही के साक्ष्य मिल रहे थे। इसी आधार पर आयोग के सचिव रहे संतोष बडोनी की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई थी। विपक्ष भी लगातार कार्रवाई का दबाव बनाए हुए था।

इसी के मद्देनजर शासन ने देर रात संतोष बडोनी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के मुताबिक आयोग के सचिव पद पर रहते हुए घोर लापरवाही बरतने और उदासीनता बरतने का दोषी पाया गया और इसीलिए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन की अवधि के दौरान बडोनी सचिवालय में सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTS