पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय ने कह यह कर दी टिकट की दावेदारी गरमाई राजनीति

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस में भी अब टिकट की राजनीति गर्माने लगी है नारायण दत्त तिवारी के की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए दीपक बलूटिया ने जहां लोकसभा चुनाव की टिकट की ताल ठोकने की उसके बाद कई नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर पार्टी का सर्वे करने पर जोर दिया।

वहीं अब पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय ने भी लोकसभा टिकट मांग कर इस क्रम में अपनी दावेदारी भी जाता दी आज हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में पत्रकारों के समक्ष उन्होंने कहा कि वह नैनीताल कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहने के साथ ही उधम सिंह नगर में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी के लिए 2 दशकों से काम कर रहे हैं लोगों की ओर से उन्हें समर्थन दिए जाने और किसानों की दिक्कतों

को हाई कोर्ट से लेकर जमीनी स्तर पर अपने संघर्ष को साक्षी रखते हुए वह पार्टी के आल्हा नेताओं से टिकट की मांग कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ हमेशा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को गांव-गांव तक पहुंचा और अब नए लोगों को मौका दिए जाने की बात को रखते हुए उन्होंने पार्टी हाई कमान के समक्ष लोकसभा टिकट की दावेदारी की उन्होंने कहा कि लोकसभा की टिकट की दावेदारी करना सबका हक है लेकिन पार्टी जिस पर भी भरोसा जताएगी वह उसके साथ कार्य करेंगे।

यशपाल आर्य को टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि वह उनके लिए भी कार्य करेंगे और अगर दीपक बलूटिया को टिकट दिया गया तो वह भी पार्टी हित में उनके साथ मिलकर काम करेंगे अपने कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए वह हमेशा ही किसानों मजदूरों और युवाओं के लिए काम करने में आगे रहे हैं।

गणेश उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में लोग भारतीय जनता पार्टी की गुमराह करने वाली राजनीति को भली भांति समझ चुके हैं तथा किसानों के लिए उनकी आयु को दुगना करने के वादा करने वाली पार्टी किसाने की तरफ देख भी नहीं रही है ।किसानो की ओर से इतना बड़ा आंदोलन चलाने के बाद भी उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा है इसलिए किसान आंदोलन के आगे उसे घुटना देखने पड़े इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल सतीश नैनवाल पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे ,राजेंद्र सिंह खानवल हेमंती नंदन दुर्गापाल, मधु सांगूड़ी एनबी गुणवंत जगमोहन चिलवाल,जगमोहन बगडवाल डॉ बालम बिष्ट महेश शर्मा, तारा नेगी, नीरज तिवारी, भानु पडलिया, मनोज श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS