पूर्व IPS ने लगाए पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न के आरोप, कहा मकान हड़पने के लिए कर रहे प्रताड़ित

ख़बर शेयर करें



पूर्व IPS ने लगाए पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न के आरोप, कहा मकान हड़पने के लिए कर रहे प्रताड़ित
पूर्व IPS अधिकारी सुधीर अवस्थी ने अपनी पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है। सुधीर अवस्थी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और बेटे मकान हड़पने के लिए उन्हें घर से बेदखल कर प्रताड़ित कर रहे हैं।

Ad
Ad

पूर्व IPS ने लगाए पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न के आरोप
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुधीर अवस्थी ने अपनी व्यथा बताने के लिए प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले एक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था। इसके बाद अब उस जमीन की कीमत में काफी वृद्धि हो चुकी है। इससे उनकी पत्नी, और बेटे-बहू के मन में लालच आ गया।

पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने मकान हड़पने के उद्देश्य से पीड़ित को कमजोर समझते प्रताड़ित करने लगे और घरेलू हिंसा के झूठे आरोप भी लगाए। इसे लेकर उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर न तो कोई सहायता की और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की।