रामनगर में गश्त कर रहे वन दरोगा पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज में गस्त कर रहे एक वन दरोगा पर नदी पार करने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घायल वनकर्मी को इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS


सर्पदुली रेंज के रेंजर बिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह वन दरोगा अब्दुल सलाम (55) चार अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच खिनानौली बीट के पास सभी कर्मचारी रामगंगा नदी पार गस्त करने के लिए नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच अचानक मगरमच्छ ने अब्दुल सलाम पर हमला बोल दिया।

वन दरोगा को अस्पताल में कराया भर्ती
मगरमच्छ के हमले के बाद वन दारोगा ने जब शोर मचाया तो साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अब्दुल सलाम को मुश्किल मगरमच्छ से छुड़ाया। लेकिन तब तक मगरमच्छ दरोगा को जख्मी कर चुका था। आनन-फानन में घायल दरोगा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वनकर्मी का उपचार चल रहा है ।

ADVERTISEMENTS