मछली पकड़ने नदी में गया था किशोर, पैर फिसलने के दौरान बहा, NDRF ने किया शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर में मछली पकड़ने गए किशोर का पांव फीसल गया। नदी में डूबने के दौरान किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी से किशोर का शव बरामद कर लिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

-->

मछली पकड़ने गया किशोर नदी में बहा
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। किशोर की पहचान रौनक सिंह (10) पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी राजपुरा नंबर एक कॉलोनी के रूप में हुई है। बता दें किशोर ग्रामीणों के साथ नाहल नदी में मछलियां पकड़ने गया था। इस दौरान अचानक रौनक का पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया।

NDRF ने किया शव बरामद
किशोर के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन रौनक का कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ राजेश पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी से करीब 200 मीटर की दूरी से उसका शव बरामद कर लिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक रौनक के पिता सतेंद्र सिंह और मां संगीता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना के बाद से किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।