पहले पैर बांधे, फिर गला रेता… उसके बाद छात्रा के साथ अश्लील हरकत को दिया अंजाम, सामने आया खौफनाक मामला
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में छात्रा श्रेया की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पैर बांधकर गला रेतने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश में आठ स्थानों पर दबिश दी गई।
Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र की छात्रा श्रेया हत्याकांड में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की पैर बांधकर गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में कई जगह दबिश दी है।
पैर बांधकर गला रेता, सिर पर भी किया वार
पुलिस के अनुसार छात्रा की हत्या बच्छाव स्थित किराये के कमरे में की गई। परिवार के कमरे तक पहुंचने की कहानी भी बेहद चौंकाने वाली है। छात्रा के घर से निकलने के बाद जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान आरोपी के मामा के घर से उसकी बाइक, हेलमेट और बैग मिला। बैग में कमरे की चाबी मिलने के बाद परिजन किराये के कमरे पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर बाथरूम में छात्रा का शव मिला।
आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के पैर बांधे, उसके सिर पर वार किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
शादी तय होने से बौखलाया था आरोपी?
मृतका की मां के मुताबिक, आरोपी पहले छात्रा से शादी करने की बात कह चुका था। उसने परिवार से शादी कराने का आग्रह किया था, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर उसने धमकी दी थी कि वह छात्रा की शादी नहीं होने देगा।
परिवार ने बेटी की शादी घर से करीब दो किलोमीटर दूर तय कर दी थी और 22 फरवरी को शादी होनी थी। परिजनों का आरोप है कि शादी तय होने के बाद आरोपी बौखला गया था।
18 अगस्त को छात्रा घर से निकली, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जांच आगे बढ़ी।
शादी की ड्रेस वाली फोटो से ब्लैकमेल का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेक चौबे ने श्रेया को बरगलाकर शादी की ड्रेस में उसकी फोटो खिंचवाई थी। बाद में फोटो को एडिट कर अपने साथ जोड़ लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दूसरी जगह शादी करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है।
आठ जगहों पर दबिश, 10 लोग हिरासत में
छात्रा की हत्या के बाद गठित चार पुलिस टीमों ने 24 घंटे के भीतर चुनार, नियारडीह समेत आठ स्थानों पर दबिश दी। पुलिस मुख्य आरोपी विवेक चौबे को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
जिस किराये के कमरे में छात्रा की हत्या हुई, वहां दरवाजे के ऊपर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।
मोबाइल और लैपटॉप पुलिस के कब्जे में
श्रेया का अंतिम संस्कार अदलपुरा, मिर्जापुर के चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर किया गया। पिता सुनील उपाध्याय ने बेटी को मुखाग्नि दी। पुलिस ने परिजनों से भी घटना से जुड़ी जानकारी ली है।
परिजनों के अनुसार श्रेया का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी घटना से जुड़े सुराग तलाश रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और दुष्कर्म की आशंका से जुड़ी जांच पर सबकी नजर है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



दिल्ली में बोले सीएम – विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड