पहले भाई बन बंधवाई राखी, फिर आपत्तिजनक तस्वीरें निकाल किया ब्लैकमेल; अब सीरिया लेकर जाकर इरशाद ने किया ‘कांड’!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Lucknow News: लखनऊ से एक लव-जिहाद का मामला सामने आया है. जहां इरशाद अली नाम के युवक पर आरोप है कि उसने युवती को भाई बनकर फंसाया. फिर आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ किया ब्लैकमेल. अब सीरिया ले जाने की खबर है.

लखनऊ में इरशाद अली नाम के आरोपी ने युवती को किया ब्लैकमेल
लखनऊ में इरशाद अली नाम के आरोपी ने युवती को किया ब्लैकमेल

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में 21 साल की युवती के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है. इराशाद अली नाम क युवक पर आरोप है कि वह युवती का धर्मांतरण कराकर सीरिया लेकर चला गया है. इस मामले में पीजीआई का एक डॉक्टर भी शामिल है. हालांकि, अभी पुलिस गहनता से जांच कर रहा है. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

परिवार ने क्या लगाए आरोप?

युवती के लापता होने पर परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराया. शिकायत में बताया गया कि आरोपी इरशाद अली युवती के परिवार से बहुत पहले से संपर्क में था. आरोपी ने पहले युवती से राखी बंधवाकर परिवार वालों का दिल जीता. फिर आए दिन घर आने-जाने लगा. इसके बाद युवती को फोन करके परेशान करता था और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी ले ली थी. इसी के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करता था. हालांकि, जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लापता युवती को सीरिया ले जाने की धमकी दी. 

डॉक्टर भी है शामिल

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस पूरी घटना में पीजीआई का एक डॉक्टर भी शामिल है. उसी की मदद से आरोपी ने ये काम किया. इसके साथ ही युवती का धर्मांतरण करने का भी आरोप लगाया गया है. परिवार ने शिकायत में कहा कि पहले भी एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. 

क्या हुई कार्रवाई?

इस शिकायत के आते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गई है. हालाकि, अभी तक किसी भी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि सभी की जांच की जा रही है. जांच अधिकारियों ने कथित आरोपी डॉक्टर के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी है. और पीड़िता की खोजबीन के लिए टीम का गठन किया जा चुका है. वहीं आरोपी इरशाद अली की भी पुलिस तलाश कर रही है. अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या आरोपी पीड़िता को सीरिया ले गया या नहीं?