आटा मिल में आग लगने से मचा हड़कंप, गोदाम में रखा बारदाना और मशीन जलकर खाक

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलभट्टा क्षेत्र एनएच 74 एक स्थित एक आटा मिल में आज सुबह अचानक लग गई। आग लगने की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग से लाखों के समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS


उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पुलभट्टा में बुधवार सुबह एक आटा मिल में आग लग गई। आग लगने से मिल के गोदाम में रखा बारदाना और मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने से बारदाना सहित लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

गोदाम में रखा बारदाना और मशीन जलकर खाक
आग लगने की सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर दमकलें मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का की कोशिश सुरू की। फायर बिग्रेड ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इससे आग आसपास स्थित अन्य गोदाम को अपनी चपेट में नहीं ले पाई और एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS