सरकार का बड़ा फैसला! अचानक इस दिग्गज को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सरकारी आदेश जारी होते ही चर्चा तेज
सरकार ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया है।
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम, 2012 के नियम 3(ख) को शिथिल करते हुए रमेश चन्द्र शर्मा को राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। यह आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावशील माना जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश पर उप सचिव शैलेन्द्र कुमार हिनोतिया के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, समस्त मंत्रीगण एवं राज्यमंत्रीगण, संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तों तथा कलेक्टरों को भेजी गई है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग को भी आदेश की जानकारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर आदेश अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


