ब्रेकिंग-कैबिनेट विस्तार पर फाइनल मोहर? सीएम धामी का दिल्ली दौरा आज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Achievements of Dhami Government

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. सीएम के दिल्ली दौरे की खबर मिलने के बाद से एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ADVERTISEMENTS

आज दिल्ली दौरे में रहेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में ही रात्रि प्रवास करेंगे. दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी की पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार पर आज अंतिम चर्चा हो सकती है. बता दें नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार हो सकता है.

BJP के लिए आसान नहीं होगा इस बार का कैबिनेट विस्तार

बता दें इस बार का कैबिनेट विस्तार आसान नहीं होने वाला है. कैबिनेट की कुर्सियों को भरने के लिए पार्टी और सरकार दोनों को माथापच्ची करनी पड़ रही है. दरअसल इस बार पार्टी और सरकार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रकरण से उपजी नाराजगी को भी थामना होगा.

इन चेहरों को मिल सकती है धामी कैबिनेट में जगह

वहीं सियासी गलियारों में धामी कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय का नाम शामिल हैं. हालांकि जल्द ही साफ हो जायेगा कि हाईकमान किन नामों पर अपनी मुहर लगाती है.

ADVERTISEMENTS