धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हुई तेज, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

धामी कैबिनेट में बदलाव की खबरे सामने आ रही थी। इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की है। जिसके बाद धामी मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

-->


लंबे समय से धामी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बात हो रही थी। धामी कैबिनेट में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की है। बंद कमरे में दोनों के बीच देर तक बातचीत हुई है।

धामी मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज
जिसके बाद धामी कैबिनेट में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार भी देखने को मिल सकता है।

जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव
भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के दो बड़े नेताओं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बीच हुई इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है