उत्तराखंड पहुंचे मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी, बद्रीनाथ धाम के किए दर्शन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
मुकेश अंबानी ने किए बद्री-केदार के दर्शन

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। मुकेश अंबानी सुबह अपने प्रइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो हेलीकाॅप्टर से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बद्रीनाथ के बाद वो केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

आज सुबह मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां को वो बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए। बद्रीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने बद्रीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का दान दिया।

Badrinath

केदारनाथ धाम जाकर बाबा का लेंगे आशीर्वाद

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में भोग लगाने के लिए उन्होंने दो करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का दान दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ जाएंगे। जिसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना होंगे

ADVERTISEMENTS