बिहार चुनाव में सबसे कम उम्र की विधायक बनी प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर… पढ़ें विस्तृत खबर…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का परिणाम लगभग लगभग आ गए हैं। राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 6 और 11 नवंबर को हुआ था। इस चुनाव में भाजपा ने राज्य की अलीनगर सीट से गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव में उतरा है। अब तक सामने आए आंकड़ों में दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने राजद के बिनोद मिश्रा को भारी मतों से पराजित किया और तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के बिप्लव कुमार रहे। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। अलीनगर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें थी। इस सीट पर एक तरफ आरजेडी के काफी अनुभवी नेता विनोद मिश्रा थे, और दूसरी तरफ पहला चुनाव लड़ रहीं सबसे कम उम्र की 25 वर्षीय गायिका मैथिली ठाकुर थी। बीजेपी को विनोद मिश्रा को हराने के लिए मैथिली की लोकप्रियता का फायदा मिला

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS