लूट की झूठी खबर दी पोल खुली ,तो पुलिस ने ठोका 5 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज युवक को पुलिस को झूठी सूचना देना भारी पड़ गया क्योंकि एक तो वैसे ही अपराध का रेट बढ़ता जा रहा है उस को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी ओर से भरपूर प्रयास कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर पुलिस को झूठी सूचना दे दी जाती है कि ऐसे ही मामला हल्द्वानी शहर से सामने आ रहा है बता दें कि यहां पर वादी किशनलाल टम्टा निवासी शशि विहार काशीपुर के द्वारा दोपहर 12 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गई कि उसका बेटा सौरभ टम्टा ओपन यूनिवर्सिटी में स्कूल फीस जमा करने जा रहा था जहां पर तीन पानी ओपन यूनिवर्सिटी के पास उसके साथ 3 लड़कों ने मारपीट की और उसे ₹25000 छीन लिए जैसे इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली।

ADVERTISEMENTS

तो तुरंत ही चौकी मंडी से पुलिस मौके पर रवाना हो गई और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई जिसके बाद मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र व कोतवाली निरीक्षक कैलाश नेगी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटित घटना की जांच करते हुए उन्होंने सूचना जिले को दी और पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई लेकिन जब पुलिस ने इस मामले में सौरभ से गहनता से पूछताछ की तब सौरभ ने बताया कि उसने मोबाइल में ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेला जिसमें वह ₹25000 हार गया लेकिन घरवालों के डर की वजह से उसने लूट की झूठी कहानी बना दी वह इत्तेफाक से मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए जिसके बाद पुलिस के द्वारा झूठी सूचना देने पर सौरव कविता का पुलिस ने तत्काल ₹5000 का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया और सौरभ के परिवार वालों के सामने सौरभ टम्टा की काउंसलिंग की जा रही है।

REport by-ankur saxena

ADVERTISEMENTS