सब समझते थे गाय जैसी सीधी है नयी नवेली दुल्हन, लेकिन कारनामे जान मची अफरा तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

शादी हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है और ऐसा माना जाता है कि लड़कियों की शादी एक तरह का जुआं होता है लेकिन सच तो ये है कि लड़के की शादी में भी जुआं खेला जाता है. एक दुल्हन डरती है कि उसे उसका नया परिवार कैसा मिलेगा तो एक लड़के को भी डर रहता है कि उसके परिवार में जो आने वाली है वो कैसी होगी. इसी कशमकश में दो अनजान लोग शादी करके एक-दूसरे के साथ जीवन बिताते हैं. मगर जब लड़के वाले के साथ कुछ गलत हो जाता है तब उसका दर्द कोई नहीं समझ सकता है. पति और ससुरालवालों के साथ नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, इसमें पीड़ित पति बहुत ही ज्यादा हताश हो गया कि उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया अगर पुलिस वाले कुछ नहीं करते हैं तो.

ADVERTISEMENTS

पति और ससुरालवालों के साथ नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड

थाना काहनूवान में एक विवाहिता ने दिन-दहाड़े अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपना पूरा ससुराल साफ कर दिया और 12 तोला सोना, 5 लाख 35 हजार नकद रुपया और कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गई है. पीड़ित गगन शर्मा ने बताया, ”9 महीने पहले मेरी शादी दीप्ति के साथ हुई और मैं गुरुदासपुर में एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट चलाकर अपने परिवार को पाल रहा हूं. शादी के बाद मेरा दीप्ति के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ.” गगन ने आगे बताया कि उसके साथ दीप्ति की दूसरी शादी है और उनकी शादी उधमपुर में हुई थी. साल 2014 में दीप्ति ने अपने पति को तलाक दिया और उसके बदले उसे 17 लाख रुपये मिले थे. इस सारी घटना के पीछे गगन ने अपने ससुराल परिवार को दोषी भी बताया, उसने कहा, ”अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लेगा और उसकी जिम्मेदार दीप्ति होगी. गगन ने ये भी बताया कि उसके पड़ोसियों ने बताया है कि दीप्ति के साथ दो अनजान लोगों को घर से सामान ले जाते हुए देखा गया है.”

दीप्ति ने ये सारी घटना अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. सोमवार की दोपगर जब उनके घर पर कोई नहीं था सिर्फ उसकी देवरानी और जेठानी ही थीं तब इस काम को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 12 तोला सोना और 5 लाख 35 हजार रुपये नकद मिला. इसके अलावा घर का जरूरी महंगा सामान और एक जरूरी दस्तावेज ले गई है.

प्लाट की रजिस्ट्री के लिए रखे थे पैसे

गगन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने 5 लाख रुपये के करीब चुराए हैं. जो पैसे दीप्ति ले गई है वो सारे पैसे उसने एक प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए रखा था. इस संबंध में केवल दीप्ति और मुझे ही पता था और दीप्ति ने ऐसा कारनामा कई बार किया जिससे वो पररेशान हो चुका था. मगर उसने हर बार उसकी इस हरकत को नजरअंदाज किया क्योंकि वो अपनी पत्नी से प्यार करता था लेकिन इस बार की उसकी ये हरकत देखकर वो हैरत में पड़ गया.

ADVERTISEMENTS