#eplepsiey#kasino कैसिनो के मालिक मिर्गी डॉक्टर की क्लिनिक पर पड़ा छापा
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश के चर्चित कसीनो मामले में वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके गुप्ता के क्लीनिक पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस क्लीनिक में ही जांच पड़ताल में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
शहर के चर्चित व कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वैलनेस सेंटर में अवैध कसीनो संचालित हो रहा था। पौड़ी पुलिस ने रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो का बीती 22 सितंबर को भंड़ाफोड़ किया था। मामले में रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक संचालक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली निवासी विशाल को वांछित बनाया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


