विद्युत विभाग ने 103 कनेक्शन काटे, 21.1 लाख की बकाया वसूली और 265 अवैध केबल जब्त
अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर राजाखेड़ा में तीन टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर बकाया वसूली की और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना हेतु प्रेरित किया।
अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने तीन अलग-अलग टीम बना कर बकाया वसूली के लिए फील्ड में भेजा। इस व्यापक अभियान के दौरान भारी मात्रा में बकाया राशि पर कार्रवाई की गई और अवैध केबलों को जब्त किया गया।
टीम 1: शहर में कार्रवाई
- कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा के साथ तकनीकी कर्मचारियों ने शहर में बकाया वसूली अभियान चलाया।
- परिणाम: करीब 3.5 लाख की बकाया पर 22 विद्युत कनेक्शन को डीसी (डिस्कनेक्ट) किया गया।
- जब्ती: करीब 80 अवैध केबलों को हटा कर स्टोर कार्यालय में जमा किया गया।
टीम 2: ग्रामीण क्षेत्रों में वसूली
कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी टीम के साथ गांव सोमली, दिघी, गंगोलिया पुरा, खुड़िला पुरा, अंबरपुर, डोंगरपुर और गोपालपुरा में कार्रवाई की। यहाँ करीब 8 लाख की बकाया पर 35 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए और साथ ही करीब 90 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किया गया।
टीम 3: मरैना और अन्य गांवों में प्रभावी कार्रवाई
- कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड और तकनीकी कर्मचारियों ने गांव मरैना, पाय, सुन्दरपुर, सविता नगर, बिचपुरी, गोपाल पुरा, चौहान पुरा और पहाड़ी आदि में अभियान चलाया।
- यहाँ करीब 9.6 लाख की बकाया पर 46 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए।
- साथ ही करीब 95 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किए गए।
सहायक अभियंता की अपील और योजना की जानकारी
सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों से अपील की:
“लोग अपना विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे उनका कनेक्शन न कटे और निर्बाध रूप से विद्युत उपभोग कर सके।”
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील की:
“जिनका विद्युत उपभोग अधिक है वो सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर संयत्र स्थापित करवा सकते हैं।”
अभियान में शामिल तकनीकी कर्मचारी
इस पूरी टीम में निम्नलिखित तकनीकी कर्मचारी साथ रहे:
वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सोनेश कुमार, राजूलाल, भूदेव, अकील, संजीव फौजी, हरवान सिंह, बंटी खान, रामेश्वर, धर्मेंद्र, गोपाल सिंह इत्यादि।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन