चुनाव आचार संहिता शुरू 14 फरवरी को मतदान 10 मार्च को होगी मतगणना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पंजाब मणिपुर और गोवा में आदर्श चुनाव संहिता लागू कर दी है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को दूसरे चक्र में मतदान होगा। 10 मार्च को सभी 5 राज्यों में मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिल्ली में आज आदर्श आचार संहिता लागू होने की घोषणा की। इसी के साथ ही पांच राज्यों में कई चक्रों में चुनाव होंगे चुनाव आयोग ने डिजिटल रैली एवं ऑनलाइन नामांकन किए जाने की बात कही है ।

– केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब गोवा और मणिपुर में 18.3 करोड़ मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। सभी पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू। पहले फेस में 10 फरवरी को मतदान, 14 फरवरी द्वितीय चरण चार राज्य में होगा चुनाव, तीसरा चरण 18 फरवरी को मतदान होगा, चौथा चरण 23 फरवरी मतदान, पांचवा चरण 27 फरवरी मतदान, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च मतदान, 10 मार्च को होगी काउंटिंग। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगी वोटिंग और 21 को नामांकन की अंतिम तारीख, 28 को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी।

ADVERTISEMENTS