लालकुआ-ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नगर क्षेत्र में अब ट्रेनों का संचालन अत्यधिक हो गया है, जिसके चलते पटरियों के आसपास टहलना जानलेवा साबित हो सकता है, लालकुआं नगर से हल्द्वानी, किच्छा, दिल्ली और काशीपुर को दर्जनों रेलगाड़ियां रोजाना आवागमन कर रही है, ऐसे में पूरे शहर में रेल पटरियां फैली हुई है। आए दिन कोई ना कोई ट्रेन दुर्घटना के समाचार मिल रहे हैं। यहां नगर के राजीवनगर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग ने आठ दिन उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग कान से नहीं सुनते थे। ट्रेन हार्न बजाती रही। मगर बुजुर्ग सुन नहीं पाए।

ADVERTISEMENTS


81 वर्षीय जयपाल पुत्र लीलाधर घर में खेतीबाड़ी का आधा काम संभालते थे। पुलिस के अनुसार 19 जून को बुजुर्ग किसी काम से रेलवे पटरी की तरफ गए थे, काफी देर तक वापस नहीं लौटे, स्वजन उन्हें देखने पहुंचे तो बुजुर्ग पटरी के किनारे घायल अवस्था में मिले। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने स्वजन को बताया कि जिस वक्त ट्रेन आ रही थी बुजुर्ग पटरी के किनारे चल रहे थे। वह ट्रेन को नहीं देख पाए और चपेट में आ गए। हादसे के बाद उनका. एसटीएच में उपचार चल रहा था।उन्होंने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS