शिक्षा विभाग ने किया अध्यापकों को कंफ्यूज, जानिए क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी अक्सर अपने विभाग को चर्चाओं में ले आते हैं। फिर एक बार ये विभाग चर्चाओं में है। इस बार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार फरवरी का महीना 28 दिन का नहीं बल्कि 29 दिनों तक रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल, इन दिनों शिक्षा विभाग का एक आदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी अध्यापक, कर्मचारियों के डाटा अपडेशन का कार्य पूरा करने की तारीख 29 फरवरी 2023 तक दी है।


इस आदेश के बाद से अध्यापक, कर्मचारी तो सवाल उठा ही रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है की शिक्षा विभाग अपने काम के प्रति कितना संवेदनशील और सजग है।


हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है की शिक्षा विभाग के काम पर सवाल उठे हो इससे पहले भी शिक्षा विभाग ने गृह परीक्षाओं को लेकर जो टाइम टेबल जारी किया था, उसमें भी कक्षा 9 के गणित के पेपर को 2 दिन किए जाने कि गलत जानकारी दी थी। हालांकि, विभाग ने तत्काल ही इसमें सुधार कर दिया था।

ADVERTISEMENTS