आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आई सामने, उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में हुआ इजाफा

ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 पेश की गई। जिसमें सामने आया है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 के मुताबिक उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में 12.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की अर्थवयस्था ने छलांग लगाई है।

Ad
Ad


विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 पेश की गई। जिसके मुताबिक प्रदेश की अर्थव्यस्था ने छलांग लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक विकास दर बढ़कर 7.58 प्रतिशत पहुंच गई है। जो कि साल 2022-23 में 7.03 फीसदी थी। साल 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 346.20 हजार करोड़ हो गया है। जबकि 022-23 में इसका आकार 303.78 हजार करोड़ था।

उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में हुआ इजाफा
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 12.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दो लाख 60 हजार 201 रुपए पहुंच गई है। साल 2022 और 2023 में आय दो लाख 30 हजार 994 थी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में सेकेंडरी सेक्टर में एक बार फिर बूम देखने को मिला है।

उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में आई कमी
उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में भी कमी आई है। साल 2021-22 में प्रदेश में बेरोजगारी दर 8.4 फ़ीसदी थी। जो कि साल 2022-23 घटकर 4.9 फ़ीसदी रह गई है। इसके साथ ही प्रदेश में बहुआयामी गरीबी में भी भारी गिरावट आई है। बता दें कि उत्तराखंड में साल 2015-16 में बहुआयामी गरीबी की दर 17.67 थी। जो साल 2019 से 2021 में घटकर 9.67 फ़ीसदी रह गई है।