Breking-हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान बिछड़ी बालिका को सुरक्षा कर्मियों ने ढूंढकर मां से मिलाया, लौटी मुस्कान
ADVERTISEMENTS

आज दिनांक 06.02.2025 को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में उड़ीसा और हरियाणा के मध्य फुटबॉल मैच देखने एक महिला अंजुम निवासी सफदर का बगीचा बनभूलपुरा अपनी 07 वर्ष की बालिका के साथ गौलापार स्टेडियम में आई थी। इसी दौरान अचानक उसकी पुत्री भीड़ में कही बिछड़ गई। परेशान महिला ने तत्समय गौलापार परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बेटी की गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेडियम परिसर में तैनात पुलिस तथा SSB के सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल संयुक्त रूप से खोजबीन कर बालिका को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मां की लौटी मुस्कान पुलिस का जताया आभार।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


