चेकिंग में रेलवे मजिस्ट्रेट ने लाल कुआं के समीप चार रेलगाड़ियों में छापेमारी कर 16 बिना टिकट यात्री पकड़े

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे हल्द्वानी इमरान मोहम्मद खान ने उत्तराखंड से आवागमन करने वाली पांच रेलगाड़ियों में किच्छा, पंतनगर, और सिडकुट हाल्ट रेलवे स्टेशनों में औचक छापेमारी कर 16 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनका चालान किया।
रेलवे मजिस्ट्रेट ने बरेली से प्रातः को लालकुआं आने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी, बेंगलुरु एक्सप्रेस रेलगाड़ी, प्रातः लालकुआं से काशीपुर को जाने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी और काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस रेलगाड़ी में औचक छापेमारी करते हुए कुल 16 बिना टिकट यात्रियों को दबोचा। इस दौरान लालकुआं रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। पकड़े गए सभी बिना टिकट रेल यात्रियों को बस द्वारा लालकुआं लाया गया, यहां से 14 लोगों को जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया। जबकि चमरूवा निवासी दो बिना टिकट यात्रियों के घर से कोई नहीं आया तो उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS