उत्तराखंड में बारिश का कहर, भू-स्खलन के कारण 273 सड़कें बंद

ख़बर शेयर करें

भारी बारिश के कारण प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। जहां पड़ोसी राज्य हिमाचल में बारिश कहर मचा रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण प्रदेश की 273 सड़कें बंद है।

Ad
Ad


बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में बारिश के कारण लागातार भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस कारण लगातार सड़कें बंद हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश की 341 सड़कें बंद हुई हैं।

इनमें से 193 सड़कें एक दिन पहले से ही बंद थीं। जबकि 148 सड़कें सोमवार को बंद हुईं। जिनमें से कड़ी मशक्कत के बाद 68 सड़कों को रविवार शाम को खोला जा सका था। लेकिन 273 सड़कें अब भी बंद हैं।

सड़कें बंद होने से जगह – जगह फंसे यात्री
प्रदेश में 273 सड़कें बंद है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कुल 26 राज्य मार्ग बंद है। रास्तों के बंद होने के कारण जगह-जगह पर इनमें यात्री फंसे हुए हैं।

यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए या तो वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया जा रहा है या मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने लोगों को भारी बारिश के दौरान पहाड़ों की यात्रा न करने की सलाह दी है।

अगले 48 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
प्रदेश में अगले 48 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार के लिए मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में बारिश का yellow alert जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और नैनीताल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं।