भारी बारिश के चलते 64 से ज्यादा सड़के की हुई बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी तो दे ही दी गई है साथ ही राज्य के कई सड़कें इस भारी बारिश के चलते मुस्लिम की वजह से बंद हो गई है वहीं मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश के चलते 4 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और कुमाऊं में लगभग 64 से ज्यादा सड़कें बंद हैं पिछले 72 घंटे में एनएच 09 टनकपुर चंपावत मार्ग भी सुचारू नहीं हो सका है।

ADVERTISEMENTS

पहाड़ों में भूस्खलन की वजह से कई पर्यटक रास्ते में फंसे हुए हैं और मैदानी इलाकों में कई जगह जलभराव हुआ है। बैगुल नदी का पानी सितारगंज के अरविंद नगर गांव में घुस गया है।

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

यहां प्रशासनिक अधिकारियों को नाव लेकर गांव पहुंचना पड़ा। वहीं भारी बारिश के चलते ऋषिकेश में भी गाड़ी के ऊपर बोल्डर गिरने की खबर सामने आई थी और साथ ही नैनीताल जिले में भी हरियाणा की गाड़ी के ऊपर एक बोल्डर गिर गया था जिससे मौके पर ही गाड़ी सवार की मौत हो गई थी उनकी पत्नी अस्पताल में एडमिट है इस प्रकार की घटनाएं सामने आती जा रही है

ADVERTISEMENTS