प्रेमिका के चक्कर में कड़ाके की सर्दी के बीच हल्द्वानी में पति ने पत्नी और बच्चों को घर से निकला… पुलिस कार्रवाई में जुटी…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दूसरी महिला के चक्कर में अपनी विवाहिता पत्नी और दो मासूम बच्चों को घर से निकालने की सनसनीखेज मामले से हड़कंप मचा हुआ है, यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और उसने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वनभूलपुरा निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 2014 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। लेकिन उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और पति ने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है पुलिस का कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS