रहस्यमय परिस्थितियों में कमरे में लगी आग, युवती की मौत, बचाने में पिता भी झुलसे…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गांव में रात को अचानक आग लगने से 19 वर्षीय युवती बुरी तरह झुलस गई परिजनों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया इस प्रयास में उसके पिता भी ज्वेलर्स गए परंतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवती को अमृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से एक युवती की जलकर मौत हो गई। जबकि उसको बचाने पहुंचे पिता झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव निवासी गोविंद लाल के मकान के रात करीब 11 बजे एक कमरे में अचानक आग लग गई। उस समय कमरे में उनकी 19 वर्षीय बेटी मीना आर्य मौजूद थीं और वह पास कमरे में खाना खा रहे थे। पुत्री को बचाने में वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को बताया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। क्वारब चौकी पुलिस के एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि आग में गंभीर रूप से झुलसी मीना आर्य को सीएचसी सुयालबाड़ी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आग बुझाने के लिए अल्मोड़ा से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों आनंद राणा, विजय अगारी और गोपाल बिष्ट की मदद से मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS