Domestic LPG Gas Cylinder Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 259 रुपए की वृद्धि, दिवाली से पहले महंगाई की मार, जानिए अब एक सिलेंडर कितने का
बिजनेस: Domestic LPG Gas Cylinder Price Today पेट्रोल-डीजल की रोजाना बदलती कीमत से परेशान जनता को सरकार ने एक बार फिर जोर का झटका दिया है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी कर दी है। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों से पहले सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार सरकार ने LPG की कीमत में सीधे 8 प्रतिशत यानि 258.64 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। गैस की नई कीमत अक्टूबर महीने से ही लागू कर दी गई है।
रसोई गैस 259 रुपए महंगा
Domestic LPG Gas Cylinder Price Today मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने ओगरा ने एलपीजी गैस की नई कीमत जारी कर दी है। जारी कीमत के अनुसार LPG गैस के रेट में प्रति किलोग्राम 21 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद 11 किलो वाले रसोई गैस के दाम 3,296.23 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। जो कि सितंबर महीने में 3,052.09 रुपए थी।
दिवाली से पहले लगा जोर का झटका
ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी के अनुसार PG (40% प्रोपेन और 60% ब्यूटेन) की प्रोड्यूसर कीमत अक्टूबर के लिए 238,041.49 रुपए प्रति टन तय की गई, जबकि सितंबर में यह 217,351.52 रुपए प्रति टन थी। नई कीमत में 85 रुपए प्रति टन की एक्साइज ड्यूटी भी शामिल थी। इसलिए, 11.8 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए प्रोड्यूसर कीमत अक्टूबर में 2,808.89 रुपए तय की गई, जबकि सितंबर में यह 2,564.75 रुपए थी। इसमें 4,669 रुपए प्रति टन का पेट्रोलियम लेवी और 18% GST (जो 36,311.41 रुपए बनता है) भी शामिल था, जबकि सितंबर में यह 33,155 रुपए था।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में भी हुआ बदलाव
दूसरी ओर सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 2.10 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमत में 0.30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कीमतों में बदलाव के बाद, पेट्रोल 392.76 रुपए प्रति लीटर और HSD 399.64 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा। सरकार पेट्रोल पर 114 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 100 रुपए प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी वसूलना जारी रखेगी। पेट्रोलियम डिवीज़न की अधिसूचना के अनुसार, नई कीमतें 3 अक्टूबर (शनिवार) से 5 अक्टूबर (सोमवार) तक लागू रहेंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


