डीएम का आरटीओ कार्यालय में छापा,मचा हड़कंप दलाल परिसर उल्टे पाँव भागे

ख़बर शेयर करें

Haldwani skt. com

जिलाधिकारी नैनीताल एलएम रयाल ने हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की। छापा पढ़ते ही अधिकारियों और दलालों में हड़कंप मच गया। दलाल आरटीओ परिसर से उल्टे पावँ भागे।


डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट व आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जीरो पेंडेंसी के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके,इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।