कार से फेंकी गई प्रेग्नेंट आर्केस्ट्रा डांसर, 16 घंटे में बदला मन, पुलिस से कही ये बात

ख़बर शेयर करें

गर्भवती युवती को चलती कार से फेंकने के मामले में 16 घंटे बाद नया मोड़ आया। युवती ने पति अमजद के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया और साथ रहने की इच्छा ज …और पढ़ें

News Article Hero Image
सांकेतिक तस्वीर।

कुशीनगर। दोस्त संग मिलकर गर्भवती युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंकने के मामले में 16 घंटे बाद ही तब नया मोड़ आ गया, जब उसने पति के विरुद्ध किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

साथ रहने की बात कहते हुए बच्चे को जन्म देने की बात कही। युवक ने भी गर्भपात के लिए दबाव न बनाने की बात स्वीकार की। अंतत: शुक्रवार को आरोपितों को शांति भंग में चालान किया गया। युवती को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि कोलकाता की रहने वालीं मिष्ठी कौर ने दो वर्ष पूर्व देवरिया के एक गांव में आर्केस्ट्रा में डांसर का कार्य करने के दौरान साथ ही कार्य करने वाले तुर्कपट्टी के छहूं निवासी अमजद से प्रेम विवाह किया। इसके बाद दोनों कोलकाता चले गए। इस बीच वह गर्भवती हो गई।

तीन दिन पूर्व ही कोलकाता से पति संग बहन के घर देवरिया के बंजारी पट्टी आई। गुरुवार की शाम अमजद व गांव के दोस्त सद्दाम के साथ पत्नी को घर ले जाने की बात कह साथ निकला। इस दौरान तुर्कपट्टी के मधुरिया इंटर कालेज के समीप गर्भपात कराने की जिद को लेकर, दोस्त संग मिलकर चलती कार से हाईवे पर धक्का दे दिया था।

उपचार के दौरान पीड़िता के बयान व दिए गए मोबाइल नंबर से पुलिस दोनों आरोपितों को पकड़ मधुरिया पुलिस चौकी लाई। युवती को वन स्टाप सेंटर पड़रौना भेज दिया। 16 घंटे बाद ही पुलिस युवती ने कार्रवाई से इनकार कर साथ रहने की बात कही।

युवती को उसकी बहन को सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने बताया कि पीड़िता द्वारा कार्रवाई से इन्कार करने पर दोनों आरोपितों को शांति भंग में चालान किया गया है।