यूकेडी के जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया दल का कुनबा
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव लोचन समेत दर्जन भर लोगों ने थामा यूकेडी का दामन
हलद्वानी skt. com
राष्ट्रीय दलों से ऊब चुके लोगों के सामने अब उत्तराखंड क्रांति दल एक विकल्प के रूप में सामने आ रहा है उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति और जल जंगल मूल निवास तथा अनुसूची 5 तथा राजधानी समेत कई मुद्दों पर राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाने से जनता नाराज नजर आ रही है।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान नेतृत्व में कई लोगों ने दल की सदस्यता ली
पालकी बैंकट होल में उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया और एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई नए लोगों ने दल की सदस्यता ली।
बैठक में दल के संरक्षक खड़क सिंह बगडवाल, केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापड़ी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट,सेनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व् अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया की बैठक करने का मुख्य उदेश्य घर घर चर्चा, घर घर पर्चा अभियान को लेकर सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करना व् दल की आगामी कार्यशालाओं को संचालित करना है। राजीव लोचन ने उत्तराखंड क्रान्ति दल की सदस्यता ली और अपने व्यक्तत्व में कहा की वे दल की रीती व् निति के अनुसार कार्य करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। राजीव लोचन पूर्व में नैनीताल व् अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।वर्तमान में हलद्वानी रह रहे हैं।
हलद्वानी शहर सुरेश चन्द्र पाण्डे, बच्ची सिंह बिष्ट, विजय बत्रा, जगदीश चन्द्र उपाध्याय, अमित अग्रवाल व् वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ने दल की सदस्यता ली और अपने अपने विचार सभा में व्यक्त किये। सभा में मौजूद लोगों में भुवन चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री श्याम सिंह, केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी, शम्भू दत्त जोशी, दिनेश चन्द्र आर्या, रवि वाल्मीकि, व् अन्य लोग रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन