24 घंटे के अंदर होगा हत्या का खुलासा-डीआईजी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊं में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बढ़ती अपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए भी अब चुनौती बनती जा रही है। जिसके बाद अब डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर हल्द्वानी में हुई पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा साथ ही ज्वैलर पर फायरिंग की घटना में भी पुलिस ने कार्यवाही की है।

ADVERTISEMENTS


उन्होंने बताया कि कल उधमसिंह नगर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही डीआईजी ने हल्द्वानी से ठोको एस्क्वायड की शुरुआत की है, जो एक सप्ताह तक अपराधियों के अलावा अन्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाएगी।


इस अभियान में कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने ठोको स्क्वायड की शुरुआत करते हुए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अपराधियों से कैसे निपटा जाए इसके लिए पुलिस निडर होकर काम करें किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बता दें कि कुछ दिन पहले तिकोनिया स्थित कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर उनके घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें वह बाल बाल बचे थे। वहीं कल हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है।

ADVERTISEMENTS