सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विकास प्राधिकरण एमडीडीए के उपाध्यक्ष के रूप में इस संभाला अपना कार्यभार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अब तक की बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के नए उपाध्यक्ष के रूप में आइएएस बंशीधर तिवारी ने अपना कामकाज संभाल लिया है। विगत दिवस शासन ने सात आइएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया है।

ADVERTISEMENTS

बंशीधर तिवारी पूर्व में एमडीडीए के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर प्रभावी तरीके से रोकथाम करना, मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया के निस्तारण में तेजी लाना और कंपाउंडिंग के मैप यहां पेंडिंग हैं उसके लिए वार्ड, मोहल्ले और सेक्टर में जाकर हर महीने मौखिक निरीक्षण करके उसका निस्तारण करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपनी कई अन्य प्राथमिकताओं को भी गिनाया।

ADVERTISEMENTS