जानिये मोदी के हल्द्वानी दौरे पर डिंपल पांडेय ने ये कहा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में गत दिवस पूर्व में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किया गया था और इस विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कुमाऊनी भाषा बोल कर कुमाऊ के लोगों को रिझाने का काम किया गया था इसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा 30 दिसम्बर को हल्द्वानी रैली में महानगर के लिए की गयी दो हजार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा पर निशाना साधा है। जारी बयान में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी हल्द्वानीवासियों को झुनझुना थमाकर गए हैं। पुरानी योजनाओं को नए कलेवर में पेश करने में माहिर प्रधनमंत्री ने महानगर की जनता से झूठ बोला है। हल्द्वानी को रिंग रोड की जरूरत थी, जिसपर प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। चिड़ियाघर, अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे को लेकर अपनी राज्य सरकार की नाकामी पर वे कुछ नहीं बोले।

ADVERTISEMENTS

जल जीवन मिशन, अमृत योजना के तहत महानगर में पहले से ही काम हो रहे हैं जिसपर पीएम ने दो हजार करोड़ का जुमला चढ़ा दिया। डिंपल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास अपनी केन्द्र सरकार और अपनी पार्टी की राज्य में सरकार की उपलब्धि गिनाने के लिए कोई कार्य नहीं था। पीएम को देश चलाते साढ़े सात साल हो गए, राज्य सरकार को साढ़े चार साल बाद योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की सूझ रही है। जो काम चुनाव से पहले होने थे सिर्फ उनकी घोषणा अब चुनाव से ठीक पहले की जा रही है। उन्होने कहा कि प्रधनमंत्री ने जिस लखवाड़ परियोजना का जिक्र करते हुए उसमें चार दशक के विलंब की बात कही उसका शिलान्यास 1978 में तत्कालीन यूपी सरकार के मुख्यमंत्री कर चुके हैं। प्रधनमंत्री को यह बताना चाहिए था कि उन्होने 2014 में सत्ता में आने से पहले देशवासियों से जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। मसलन 2 करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देंगे, भ्रष्टाचार और कालेधन पर नकेल कसी जाएगी।

डिंपल पांडे ने कहा कि जो महंगाई पहले की सरकारों में प्रधानमंत्री को डायन लगती थी वह अब देश की प्रगति का स्रोत लगने लगी है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। वही भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जिस प्रकार से देशवासियों से वादे किए थे उसके खिलाफ ही काम किए हैं इसका जवाब देश की जनता मोदी को जरूर देगी लेकिन उत्तराखंड में भाजपा ने जिस प्रकार से काम किया है उसको देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड वासी भाजपा को जरूर इसका जवाब देंगे।

ADVERTISEMENTS