दीपक रावत ने दिये कडे आदेश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani sit.com-कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक लेते हुए कुमाऊँ के समस्त जिलाधिकारियों व अपर जिलाधिकारियों, प्रभारी वनाधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में कुछ लोग कूड़े को इधर-उधर फेंकते हैं ऐसे स्थानीय लोग, होटल कर्मी व अन्य कई लोंगो के ऊपर चालान की कार्यवाही की जाए। जिलों में न्यायालय संबंधी विवाद जो काफी लंबे समय से चल रहे हैं उनको ज्यादा लंबी डेट न देकर जल्द से जल्द उन विवादों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। श्री रावत ने कहा कि कई क्षेत्रों पर यह देखने में आया है जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है उनके नाम खाता खतौनी में अभी भी चढ़े हुए हैं ऐसी स्थिति मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा देखने में आ रही है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति काफी बेहतर है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का लक्ष्य पूर्ण करने की निर्देश दिए, रावत ने कहा कि कई क्षेत्रों में खाद्य सामग्रियों में जो मिलावट की जाती है उसमें ध्यान देना आवश्यक है क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके लिए समस्त फ़ूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि समय-समय पर रेस्टोरेंट, होटल व दुकानों का निरीक्षण करें।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS