दिनेश प्रसाद का इस बड़ी उपलब्धि पर हुआ भव्य स्वागत का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

प्रांतीय रक्षक दल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद का क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्याम सिंह बिष्ट के निवास पर स्वागत किया गया। दिनेश प्रसाद सामाजिक कार्य तथा प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों के हितों के लिए प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना से लेकर अब तक जवानों की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।

दिनेश प्रसाद वर्तमान में कुरियागांव के प्रधान प्रतिनिधि भी हैं वह विगत कई वर्षों से प्रांतीय रक्षक दल के मुख्य कर्ताधर्ता रहे हैं उन्होंने पीआरडी के जवानों केहितों के लिए समय समय पर जनांदोलन भी किये।

जिससे विकलांग तथा अशक्त जवानों को भी विभिन्न सरकारी संस्थानों में ड्यूटी भी मिली उनके संघर्षों का परिणाम रहा कि पूरे प्रदेश भर में विभिन्न कार्यालयों में सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला जवानों के एक स्वर से उन्हें एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है निश्चित रूप से जवानों के और अधिक संवर्धन की योजनाएं उनके द्वारा लागू कराई जाएंगी। उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के महासचिव महेश शर्मा पूर्व प्रधान पवन तिवारी कांग्रेस के मीडिया संयोजक कालाढूंगी विधानसभा भानु पडलिया लाखन सिंह बिष्ट तथा त्रिभुवन कन्याल समिति कई दर्जनों लोग शामिल रहे