नेहरु ने भारत के लोगों को आलसी और कम अक्ल माना? यहां पढ़े वो भाषण जिस पर बिफरे पीएम मोदी

ख़बर शेयर करें




5 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के भाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया और याद करते हुए उन्होनें नेहरू पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के लोगों को आलसी समझते थे। ऐसा उन्होनें पूर्व पीएम नेहरू के एक भाषण का हवाला देकर कहा। आपको बता दें ये वही भाषण था जो पूर्व पीएम नेहरू ने लाल किले से भारत की आजादी के 12 साल बाद 1959 में स्वतंत्रता दिवस पर दिया था। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सच में पूर्व पीएम ने अपने भाषण में देश के लोगों को आलसी कहा था। चलिए पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का वो भाषण हम आपको बताते हैं।

Ad
Ad


दरअसल, साल 1959 में लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम नेहरू ने कहा था, “हमारे यहां अभी हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं हुई है। हमारा कसूर नहीं, आदतें ऐसी पड़ जाती हैं। लेकिन बात ये है कि हम इतना काम नहीं करते, जितना कि यूरोप वाले या जापान वाले या चीन वाले या रूस वाले करते हैं या अमेरिका वाले। यह न समझिए कि वौ कौमें जादू से खुशहाल हो गईं, वो मेहनत और अक्ल से खुशहाल हुई हैं। तो हम भी मेहनत और अक्ल से बढ़ सकते हैं, कोई और चारा नहीं, कोई जादू से हम नहीं बढ़ सकते। क्योंकि दुनिया चलती है इंसान के काम से, इंसान की मेहनत से सारी दुनिया की दौलत पैदा होती है। और हमें अपने आप अपनी मेहनत को बढ़ाना है।”

इस भाषण पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
अब यही बात संसद में पीएम मोदी ने भी पढ़ी और उन्होनं इसे पढ़कर आगे कहा कि “नेहरू जी उनको सर्टिफिकेट दे रहे हैं, भारत के लोगों को नीचा दिखा रहे हैं यानी नेहरू जी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं। नेहरू जी की भारतीयों के लिए सोच थी कि भारतीय कम अक्ल के लोग होते हैं।”

वहीं इस बात को कहते हुए उन्होनें देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी सोच भी नेहरू जी की सोच से अलग नहीं थी। बता दें कि ये बातें पीएम मोदी ने तब कही जब वो संसद में अपना राष्ट्रपति के भाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर रहे थे।

कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई है- पीएम मोदी
इसी के साथ पीएम मोदी ने कांग्रेस को ये भी कहा कि मैंने लंबे समय तक वहां नहीं रहने का संकल्प लिया है। विपक्ष कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता) बैठे थे, वैसे कई दशक तक वहां (विपक्ष) में बैठने का संकल्प लिया है। जिस पर आप मेहनत कर रहे हैं, ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस को ये भी कहा कि, कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई है। एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई है