बिस्तर पर बेहोश दिखे धर्मेंद्र, रो रहा था परिवार!…, ICU से लीक हुआ वीडियो, कर्मचारी ने चुपके से बनाया- देखे Dharmendra Video Leak

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

dharmendra-video-leak-clip- dharmendra icu VIDEO LEAK

Dharmendra Video Leak ICU: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर सब चिंतित है। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर पर ही अभिनेता का इलाज चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसने ना केवल फैंस को भावुक किया बल्कि हैरान और परेशान भी। इस लीक वीडियो में धर्मेंद्र हॉस्पिटल के बिस्तर पर बेहोश पड़े थे। खबर आई कि किसी कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर ये वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtube.com/shorts/HfKtpeXXkVA?si=UrNZwrQLARep-UD6

हॉस्पिटल के बिस्तर पर बेहोश दिखे धर्मेंद्र…, आईसीयू से लीक हुआ वीडियो Dharmendra Video Leak ICU

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र आईसीयू में है। उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर बेहोश देखा गया। उनके साथ बेटे सनी और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल भी बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी भावुक नजर आ रही है। जिन्हें सनी देओल संभालते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

धर्मेंद्र की सेहत का लेटेस्ट अपडेट

कहा जा रहा है कि किसी कर्मचारी ने आईसीयू से धर्मेद्र और उनके परिवार की ये वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद खबर आई कि वीडियो को बनाकर वायरल करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक उस हॉस्पिटल स्टाफ को हिरासत में नहीं लिया गया है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS