धामी शपथ ग्रहण समारोह आज,जानिए टाइम टू टाइम कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मनोनित सीएम पुष्कर सिंह धामी आज 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। साथ कई राज्यों में मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।


उनके अलावा उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी एमआई-17 हेलिकॉप्टर से 1.05 मिनट पर दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना होंगे। 2 बजकर 15 मिनट पर पीएम मोदी राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 बजकर 40 मिनट तक नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक पीएम मोदी यहां रुकेंगे। 3 बजकर 50 मिनट पर देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उसके बाद पीएम मोदी वापस लौट जाएंगे और करीब पांच बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS