धामी सरकार का अतिक्रमणकारियों को दो टूक जवाब- खुद ही खाली कर ले वरना पड़ेगा भारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद हल्द्वानी एसकेडी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

 यहां पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और मानसून सीजन को देखते हुए मंडल स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों व सरकारी एजेंसियों को बरसात के सीजन में आने वाली आपदा के पुराने अनुभव को देखते हुए इस बार पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है लिहाजा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है । और देश विदेश से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए ही यात्रा को करें। इसके अलावा पुराने अनुभव के आधार पर सरकारी मशीनरी को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 2700 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित हुआ है और धीरे-धीरे वन भूमि और सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और सरकार द्वारा लोगों से भी अपील की गई है जो स्वयं अतिक्रमण भूमि में बैठे हैं वह अपना अतिक्रमण स्वतः खाली कर दें। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले गोलाकार के हेलीपैड तो उतरे और उसके बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की।

ADVERTISEMENTS