धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक शुरू होगी। बैठक में मानसून सत्र की तारीख के ऐलान के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय के के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी|

इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आज होने वाली बैठक में सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इस नीति में कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं।

सेब नीति के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
माना जा रहा है कि सेब नीति के प्रस्ताव को उद्यान विभाग बैठक में ला सकता है। इसके सात ही बैठक में शहरी विकास, राजस्व, आवास, वन, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही मानसून सत्र की तारीख पर भी मुहर लग सकती है।

ADVERTISEMENTS