विस्तार- प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दी इन व्यापारियों को जिम्मेदारी जानिए कौन हैं ये व्यापारी

ख़बर शेयर करें

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगियों की राय से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने प्रांतीय पदाधिकारी की सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि सुभाष कोहली (ऋषिकेश) प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन कुमार जोशी (पिथौरागढ़)-प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील भारद्वाज (हल्द्वानी), प्रचार मंत्री मीडिया प्रभारी,नवनीत राणा (हल्द्वानी) (प्रदेश संयुक्त महामंत्री) बनाए गए हैं। श्री वर्मा ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी में भी सभी सम्मानित पदाधिकारियों का संगठन में विशेष योगदान रहा है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों की नियुक्ति करतें हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ,प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य में हमें मजबूती के साथ शासन- प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करना होगा। सभी मनोनीत पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं से प्रान्तीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।

Ad
Ad

साथ ही संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे। व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि इस सत्र में सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी जाएगी हर किसी को संगठन हित में परिणाम देने होंगे। उन्हें अपने मनोनीत सहयोगियों से बहुत उम्मीद है कि वे संगठन को प्रभावी बनाने में अपनी पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल , एन सी तिवारी एवम् समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।